फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सफाई कर्मी ने लगाया पिटाई का आरोप

सफाई कर्मी ने लगाया पिटाई का आरोप

Sat, 06 Oct 2018 12:44 AM IST
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मी ने लगाया पिटाई का आरोप
भदोही। भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) की सफाई कर्मी वनस्पति देवी ने जमुनीपुर कालोनी के तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक कुमार पांडेय को तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि युवकों ने उसे मारा पीटा और अभद्रता की। सहयोगी सफाई कर्मी का समर्थन करते हुए बीडा के अन्य सफाई कर्मचारी भी सीओ कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन

तहरीर में महिला सफाई कर्मी ने बताया कि वह बीडा की दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी है। उसकी ड्यूटी जमुनीपुर कालोनी में लगाई गई है। आरोप लगाया कि तीन लोग उससे अपना निजी काम कराना चाहते हैं। मना करने पर वे आएदिन गाली गलौज करते हैं। पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को सुबह कालोनी में ड्यूटी कर रही थी। उसे समय आवंटियों ने उसे मारा पीटा और गाली गलौज की। उसने लोगों पर जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

सहकर्मी के साथ अभद्रता की जानकारी होते ही बीडा के अन्य सफाई कर्मचारी तहरीर लेकर सीओ कार्यालय पहुंच गए, जहां मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की गई। कर्मचारियों ने प्रभावी कार्रवाई न होने पर काम ठप कर देने की चेतावनी दी। सीओ दफ्तर पहुंचे कर्मियों में कृष्ण कुमार, नंदलाल, मनबोध कुमार, राहुल द्विवेदी, आशीष तिवारी, सुनील दूबे, सेराजुद्दीन, मो.जावेद, शफीक, मोहर्रम अली, अमर बहादुर, मेराज, शाहनवाज, कुर्बान, बबलू, रुस्तम, जमालू व शमसुद्दीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed