फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पंचायत भवन पर सोए वृद्ध की हत्या, सनसनी

पंचायत भवन पर सोए वृद्ध की हत्या, सनसनी

Fri, 01 Sep 2017 12:55 AM IST
Updated Fri, 01 Sep 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
पंचायत भवन पर सोए वृद्ध की हत्या, सनसनी
पंचायत भवन पर सोए वृद्ध की हत्या, सनसनी
जंगीगंज/सुभाषनगर (भदोही)।
विज्ञापन

गोपीगंज थाना क्षेत्र के भरतपुर गांव स्थित पंचायत भवन पर सोए वृद्ध की बुधवार की रात बदमाशों ने हत्या कर दी। सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीण चारपाई के नीचे खून बहा देख अवाक रह गए। वृद्ध के गले और सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। घटना की खबर लगते ही वहां भीड़ जुट गई। दो थानों की पुलिस समेत एसपी, एएसपी, सीओ मौके पर पहुंच गए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए पुलिस को परिवारवालों का विरोध झेलना पड़ा। हालांकि समझा-बुझाकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

भरतपुर गांव निवासी छेदी सिंह (77) की बहू निर्मला सिंह के नाम पर कोटे की दूकान है। वह घर से कुछ दूर स्थित पंचायत भवन पर ही अनाज का वितरण आदि करते थे और वहीं सो जाते थे। हर रोज की तरह वह बुधवार की रात खाना आदि खाकर पंचायत भवन में सोने चले गए। देर रात आए अज्ञात बदमाशों ने सिर के बाई तरफ धारदार हथियार से कई बार हमला किया, जिससे छेदी सिंह की मौत हो गई। सुबह शौच के लिए जा रहे ग्रामीणों ने पंचायत भवन पर सो रहे छेदी सिंह की चारपाई के नीचे खून देखा तो रुक गए। नजदीक जाने पर पता चला कि वृद्ध की हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर लगते ही आसपास के कई गांव के लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ऊंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा, गोपीगंज एसओ सुनील दत्त दूबे के बाद एसपी सचींद्र पटेल, एएसपी संजय कुमार, सीओ ज्ञानपुर रामकरन मौके पर पहुंच गए। जांच पड़ताल कर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके पूर्व, छेदी सिंह के भाई लालजी सिंह और बेटे सूबेदार सिंह ने शव उठाने का विरोध किया। परिवारवालों की मांग थी कि मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए। सीओ रामकरन के समझाने पर विरोध खत्म हुुआ। वहीं, जांच करने के लिए फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। खून का सैंपल आदि लेने के बाद टीम लौटी। पुलिस अधीक्षक सचींद्र पटेल ने कहा कि मामले में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस छानबीन कर रही है। घटना में शामिल लोगों की जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed