फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   निर्माण की गुणवता की जांच की

निर्माण की गुणवता की जांच की

Sun, 20 Aug 2017 12:43 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
निर्माण की गुणवता की जांच की
भदोही।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद द्वारा कराए गए 77 निर्माण कार्यों की जांच कर रही टीएसी (टेक्निकल ऑडिट सेल) के अधिकारियों ने शनिवार को पुन: शहर के कई स्थानों पर हुए निर्माण कार्यों के मानकों का निरीक्षण कर जांच की। यह तीसरा अवसर है जब टीएसी दल आज भदोही में था। अधिकारियों के साथ जांच कार्य में शिकायतकर्ता निवर्तमान नामित सभासद हसनैन अंसारी के अलावा पालिका के अवर अभियंता आदि भी थे। जानकारी हो कि डेढ़ दर्जन तत्कालीन सभासदों ने 177 सड़कों के मानक की जांच कराने को शासन को लिखा था। मंडलायुक्त द्वारा मानकों की जांच टीएसी को सौंपे जाने के बाद शनिवार को तीसरी बार टीएसी दल भदोही पहुंचा। तीसरे दिन जांच टीम ने मर्यादपट्टी में करोड़ों की लागत से बन रहे तालाब का निरीक्षण किया। इस दौरान साथ रहे शिकायत पूर्व नामित सभासद हसनैन अंसारी ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता निम्नस्तरीय बताते हुए लगी ईंटों का सैंपल बीएचयू से कराने की मांग की।

इस दौरान उन्होंने पूरे तालाब का अवलोकन कराया और जांच दल को घटिया निर्माण कार्यों को भी दिखाने का प्रयास किया। तालाब देखने के बाद अधिकारीगण मेनरोड मर्यादपट्टी में बिछाए गए सीवर की भी जांच कराई और खोद कर मिट्टी और ईंटों का सैंपल भी लेने का आग्रह किया। दो और बिंदुओं पर जांच कर जांच दल के लोग लौटे। नामित सभासद का कहना था कि सीवर पानी निकालने के लिए बनता है लेकिन यहां सीवर बन गया और लाखों रुपयों का वारा न्यारा हो गया लेकिन पानी निकासी संभव नहीं हो पा रहा है। जांच में पालिका के जेई और कुछ ठेकेदार भी साथ-साथ लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed