{"_id":"5c4363d1bdec22736f4a6fab","slug":"81547920337-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत,कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आकर छात्र की मौत,कोहराम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ऊंज। थाना क्षेत्र के भैरोपुर गांव के पास शनिवार को ईंट लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से 12 वर्षीय कक्षा तीन के छात्र लवली निवासी सोबरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौका देख चालक वहां से फरार हो गया।
सोबरी गांव निवासी सुरेश बिंद का पुत्र लवली भैरोपुर स्थित सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य विद्यालय में पढ़ने गया था। छुट्टी होने के बाद वह सड़क की पटरी पकड़कर पैदल घर लौट रहा था। उसी बीच विपरीत दिशा से ईंट लादकर आ रहे ट्रैक्टर के चालक ने जैसे मोड़ पर ट्रैक्टर को घुमाना शुरू किया उसी समय छात्र चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस-पास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर खून से लथपथ छात्र को उपचार के लिए हंडिया के एक निजी अस्पताल लेकर जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। वह दो भाई और तीन बहनों में सबसे बड़ा था। मां अमरावती देवी यह कहते-कहते बेहोश हो रही है कि वह अपने पिता से सूरत जाने की जिद कर रहा था, लेकिन पढ़ाई-लिखाई को लेकर उसे
सौ रुपये की मजदूरी बन रही घातक
ऊंज। क्षेत्र में दर्जनों की संख्या में मानक के विपरीत संचालित ईंट भट्ठों पर सौ रुपये की मजदूरी के प्रयास में अनट्रेंड चालकों के कारण सड़क हादसों में बेतहाशा वृद्धि देखी जा रही है। अभी लखनो गांव में हुए स्कूली वैन हादसे को लोग भूला नहीं पाए थे कि लवली की मौत ने भी लोगों को झकझोर कर रख दिया।