फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क हादसे में एक दर्शनार्थी की मौत, दो गंभीर

सड़क हादसे में एक दर्शनार्थी की मौत, दो गंभीर

Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
Updated Wed, 19 Sep 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में एक दर्शनार्थी की मौत, दो गंभीर
औराई। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को हुईं सड़क दुर्घटनाओं में एक दर्शनार्थी की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक जंगीगंज के राधास्वामी धाम का निवासी था। खबर मिलते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गोपीगंज थानाक्षेत्र के राधास्वामी धाम निवासी पंचम (65) अपने रिश्तेदार भदोही के रजपुरा निवासी विजय कुमार (35) के साथ बाइक से मंगलवार को सुबह विंध्याचल दर्शन करने के लिए गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक के पास पहुंचा, उसी समय औराई से मिर्जापुर की तरफ जा रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी औराई में भर्ती कराया गया। दोनों की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर पंचम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि विजय का उपचार चल रहा है। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर लगते ही परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। इसी तरह उगापुर बाजार में कुत्ते को बचाने के चक्कर में बाइक सवार गिरकर घायल हो गया। घायल भदोही कोतवाली क्षेत्र के सर्रोई गांव निवासी अधिवक्ता बालकृष्ण पांडेय का बेटा अमित कुमार पांडेय (24) सुबह विंध्याचल दर्शन करने गया था। वहां से लौटते समय यह घटना हुई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां अब भी उसकी हालत चिंताञजनक बनी हुई है।
विज्ञापन


जंगीगंज। ऊंज थाना क्षेत्र के सूफीनगर में जीटी रोड पर सोमवार की रात में सड़क पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से घायल सदाशिव पट्टी गांव निवासी दवा व्यवसायी सुनील कुमार शुक्ल (43) और अरविंद कुमार मिश्र (48) की हालत चिंताजनक बनी हुई है। दोनों वाराणसी के ट्रामा सेंटर में भर्ती हैं। सोमवार की रात बाइक से सड़क पार करते समय ट्रक ने टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed