{"_id":"59e8b7954f1c1bc1678b673b","slug":"81508423573-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरफ्तार
Updated Thu, 19 Oct 2017 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बोलेरो समेत चोरी की 4 दुपहिया वाहन बरामद
गिरफ्तार छह लोगों में पांच कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर के
अमर उजाला ब्यूरो
भदोही।
जनपद की क्राइम ब्रांच पुलिस ने बीती रात अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग के आधा दर्जन शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इनकी निशानदेही पर एक बोलेरो और चार दुपहिया वाहन भी बरामद किया है। गिरफ्त में आए लोगों में पांच भदोही कोतवाली क्षेत्र के कंसरायपुर ग्राम के हैं जबकि पुलिस का कहना है कि गैंग का सरगना मिर्जापुर जनपद के चुनार थाना क्षेत्र का है।
पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक पांडेय ने गुरुवार को कोतवाली में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए कप्तान ने क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस बल की संयुक्त टीम गठित की थी। बुधवार को मुखबिर से मिली कि सूचना पर रात्रि 9 बजे विवेकानंद चौराहे पर वाहनों की जांच शुरू की गई। इस दौरान जौनपुर की ओर से आई सफेद रंग की बोलेरो को रोका गया, जिसके कागजात नहीं थे। इसके बाद, चार दुपहिया वाहनों को भी रोककर पूछताछ की गई तो उनके पास कागजात नहीं मिले। सभी को हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में पांचों साथ होने और वाहन चोरी में अपराध की बात कबूली। गिरफ्तार लोगों में सरगना दिलीप पटेल चुनार (मिर्जापुर) के अलावा बाकी पांच अभिषेक उर्फ विभू, रुपम दूबे, विशाल दूबे, सत्यम दूबे, राजा दूबे सभी निवासी कंसरायपुर हैं। सरगना के मुताबिक वे सार्वजनिक और सुविधाजनक स्थानों से वाहन उठाते थे। फर्जी कागजात बनवा कर बेच देते थे। वे लोग वाहनों को ग्राहकों को दिखाने वाराणसी जा रहे थे।