फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   पिकअप वाहन से टकराई कार,चार घायल

पिकअप वाहन से टकराई कार,चार घायल

Mon, 29 Apr 2019 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पिकअप वाहन से टकराई कार,चार घायल

विज्ञापन
ऊंज। सूफीनगर पेट्रोलपंप के पास सोमवार को सुबह वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर पिकअप और कार की टक्कर हो गई। इसमें कार सवार दो महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचीं पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी गोपीगंज में कराकर घर के लिए रवाना कर दिया। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

ज्ञानपुर-मुख्यालय निवासी अनिल परिवार के साथ मुंबई से कार एमएच-05 बीजे 108 पर सवार होकर घर आ रहे थे। सूफीनगर के पास पहुंचने पर डीजल भराकर दक्षिणी लेन पार कर रही पिकअप संख्या यूपी 66-डी 9175 ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर जोरदार होने के कारण कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उस पर सवार रानी देवी (35), कंचन (30), पीयूष (10) और चालक अनिल (37) चोटिल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गोपीगंज भेजा। ऊंज थानाध्यक्ष विजय प्रताप ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed