फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बाइक से टकराई पवन एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

बाइक से टकराई पवन एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

Thu, 18 Apr 2019 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
बाइक से टकराई पवन एक्सप्रेस,बड़ा हादसा टला

विज्ञापन
कौलापुर/गोपीगंज। रेलवे क्रॉसिंग का बैरियर गिरे होने के बावजूद रेलवे लाइन पार कर रहे युवक की लापरवाही बुधवार को बड़े हादसे का सबब बनते-बनते बची। ट्रेन आने से घबराहट में गिरी बाइक को रेलवे ट्रैक पर ही छोड़कर युवक भाग गया। बाइक ट्रेन के इंजन में फंसकर करीब तीन किमी तक घिसटते हुए ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन तक गई। इसके बाद आरपीएफ ने बाइक को कब्जे में लेकर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज किया।
बताते हैं कि छतमी क्षेत्र का निवासी एक युवक कान में ईयरफोन लगाकर कौलापुर रेलवे गेट पर बैरियर गिरे रहने के बावजूद बाइक लेकर ट्रैक पार कर रहा था। उसी बीच मुंबई से दरभंगा-बिहार जा रही 11061 डाउन पवन एक्सप्रेस को आते देखा तो घबराहट में बाइक रेलवे लाइन पर गिर गई। वह डर के मारे बाइक को ट्रैक पर ही छोड़कर भाग निकला। ट्रेन बाइक से टकराई तो काफी दूर तक घसीटते हुए जाकर रुक गई। संयोग था कि ट्रेन पटरी से नहीं उतरी अन्यथा बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता था। चालकों ने इंजन से नीचे उतर कर फंसी बाइक को अलग करते हुए जानकारी स्टेशन अधीक्षक और कंट्रोलर को दी। ट्रेन में एस्कॉर्ट सुरक्षा में लगे आरपीएफ के जवान केके सिंह, धर्मेंद्र कुमार मिश्रा, लालसाहब ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए स्टेशन पर तैनात सुरक्षा बल को सुपुर्द किया। इस दौरान अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


...फिर गले की फांस बनी बाइक
कौलापुर। गत सात माह पूर्व कौलापुर रेलवे गेट पर तैनात आरपीएफ जवान को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में अज्ञात काले रंग की स्कार्पियो को ढूंढ पाने में रेल पुलिस को पसीना छोड़ना पड़ा था। बुधवार की घटना में अज्ञात युवक और बाइक पुन: मुश्किलों का सबब बन गई। जबकि मामले में गोरखपुर से लेकर वाराणसी जोन तक की फोर्स दिन-रात कांबिंग करने के बाद मारपीट करने वालों की तह तक नहीं पहुंच सकी थी। मामला कोतवाली पुलिस के हवाले कर देने पर भी सिविल पुलिस भी आरोपियों पर अभी तक हाथ डालने से कतरा रही है। जबकि पीड़ित जवान की ओर से आधा दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed