फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   50 हजार के घूसकांड में फंसा लेखपाल निलंबित

50 हजार के घूसकांड में फंसा लेखपाल निलंबित

Mon, 07 Jan 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jan 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
50 हजार के घूसकांड में फंसा लेखपाल निलंबित

विज्ञापन


ज्ञानपुर। सुरियावां नगर के नेतानगर में चार दिन पहले 50 हजार घूस लेते पकड़े गए लेखपाल चंद्रभान सिंह पर आखिरकार प्रशासनिक कार्रवाई की गाज गिर गई। सोमवार को एसडीएम भदोही ने लेखपाल को निलंबित कर दिया।
सुरियावां के कुसौड़ा सहोदरपुर गांव निवासी अवधेश कुमार यादव गत दो साल से आवासीय भवन की जमीन को आबादी दर्ज कराने के लिए तहसील का चक्कर लगा रहे थे। कई बार प्रार्थना पत्र देने के बाद 12 दिसंबर को जिलाधिकारी ने एसडीएम को आदेश दिया था कि जमीन को आबादी दर्ज किया जाए। एसडीएम ने मामले में रिपोर्ट लगाने के लिए लेखपाल से कहा। अवधेश कुमार ने आरोप लगाया कि जब वह लेखपाल के पास गए थे 50 हजार की मांग की गई। अवधेश कुमार ने इसकी शिकायत भ्रष्टाचार निवारण अन्वेषण टीम से की। चार जनवरी को एंटी करेप्शन टीम ने नेतानगर में 50 हजार की रिश्वत लेते समय लेखपाल चंद्रभान सिंह निवासी बलिया को गिरफ्तार कर लिया। डीएम के निर्देश पर सोमवार को एसडीएम यमुनाधर चौहान ने लेखपाल चंद्रभान सिंह को निलंबित कर दिया। घुसकांड में तहसील के एक अफसर का नाम भी चर्चा में आया था लेकिन उस पर प्रशासनिक स्तर से कोई कार्रवाई नहीं की गई, हालांकि सूत्रों की माने तो उक्त अफसर के खिलाफ राजस्व मंत्री तक शिकातय की गई है। एडीएम राम सिंह वर्मा ने कहा कि आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


तहसील के बाबू का मामला ठंडे बस्ते में
ज्ञानपुर। गत दिनों ज्ञानपुर तहसील के एक बाबू के घूस लेते वायरल हुए वीडियो को लेकर हल्ला मचने के बाद मामला फिर ठंडे बस्ते में चला गया। वीडियो में बाबू साफ तौर पर पैसे दराज में रखते हुए देखा जा रहा है, लेकिन उच्चाधिकारी जांच के नाम पर हफ्तेभर से अधिक समय जाया होने के बाद भी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सके। लिहाजा लोग अब भी उस मामले की असलियत सामने आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed