{"_id":"5bdb31c0bdec2269ba10c92d","slug":"71541091776-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अबूझ हाल में विवाहिता की जलकर मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अबूझ हाल में विवाहिता की जलकर मौत
Updated Thu, 01 Nov 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊंज। थानाक्षेत्र के चकसारनाथ गांव में बृहस्पतिवार सुबह रहस्यमय हालात में जलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव निवासी रविशंकर यादव की पत्नी पूनम यादव (32) अज्ञात कारणों से गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिवार वाले अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। समाचार दिए जाने तक मायके वालों की तरफ से थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है।