फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   मां को मेरठ ले जाना चाहता था फौजी बेटा

मां को मेरठ ले जाना चाहता था फौजी बेटा

Tue, 19 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
मां को मेरठ ले जाना चाहता था फौजी बेटा
थानाक्षेत्र के हरिचंदनपुर में शनिवार की रात को घटित घटना से हर कोई स्तब्ध है। मृतका का बड़ा बेटा सेना में है। वह अपनी मां को मेरठ ले जाना था लेकिन अचानक हुई घटना से उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बच्चों ने बताया कि मां और पिता में कभी कोई विवाद नहीं हुआ। बच्चे भी इसे दुर्घटना ही मान रहे हैं। सोमवार को भी सांत्वना देने के लिए लोग पहुंचते रहे।
विज्ञापन

शनिवार की रात हरिचंदनपुर गांव में मामूली विवाद में पति के हमले से पत्नी की मौत हो गई थी। घटना के समय पति पत्नी के अलावा सिफ छोटी बेटी थी। घर में अनाज रखा जा रहा था। उसी दौरान कब दोनो में विवाद हो गया और घटना हो गई बच्चे भी नहीं जान पाए। जब तक लोगो को जानकारी होती तब तक मीता देवी की मौत हो गई थी। मृतका के बड़े पुत्र चंद्रेश पटेल ने बताया कि माता पिता में कभी विवाद नही होता था । पिता रमाशंकर के गुस्से ने हम बच्चों को हमेशा के लिए मां से दूर कर दिया। लंबे समय से परेशानी की जिंदगी जी रही मां के जब अच्छे दिन आए तो खुद ही दूर हो गयी । मेरठ में सेना का जवान चंद्रेश ने कहा कि वह मां को मेरठ ले जाने के लिए आने वाला था लेकिन ईश्वर को यह मंजूर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed