फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   460 वाहन स्वामियों के खिलाफ जारी हुई आरसी

460 वाहन स्वामियों के खिलाफ जारी हुई आरसी

Sat, 07 Oct 2017 01:11 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 01:11 AM IST
विज्ञापन
460 वाहन स्वामियों के खिलाफ जारी हुई आरसी
ज्ञानपुर। टैक्स जमा न करने पर जिले के 460 वाहन स्वामियों के खिलाफ उप संभागीय परिवहन विभाग ने आरसी जारी किया है। तीन नोटिस भेजने के बाद भी सरकारी पैसा न जमा करने पर विभाग ने यह कदम उठाया। राजस्व विभाग के अफसर और कर्मी वाहन स्वामियों के यहां इसकी वसूली करेंगे। आरसी जारी होने के बाद बकाएदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों को वाहनों का प्रत्येक वर्ष टैक्स जमा करना पड़ता है। कई वाहन स्वामी विभाग को चूना लगाने के लिए कई साल का टैक्स नहीं जमा करते। पहले तो जुगाड़ विधि से उसका निराकरण निकाल लेते थे लेकिन अब सब आनलाइन व्यवस्था होने से उनकी दाल नहीं गल पा रही है। परिवहन विभाग की ओर हर तिमाही में समीक्षा के बाद टैक्स की वसूली की जाती है। इस तिमाही में समीक्षा के दौरान 460 वाहन स्वामी टैक्स जमा नहीं करने वाले मिले। विभाग की ओर से तीन बार नोटिस भेजकर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया, लेकिन स्वामियों ने टैक्स नहीं जमा किया। इस पर परिवहन विभाग की ओर से 460 वाहन स्वामियों के खिलाफ आरसी जारी की गई। उप संभागीय परिवहन अधिकारी सत्येंद्र कुमार यादव ने कहा कि 460 वाहन स्वामियों पर करीब सवा करोड़ टैक्स बकाया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी के खिलाफ आरसी जारी की गई है। तहसीलों में बकाएदारों की सूची आरसी के साथ भेजी गई है। तहसील प्रशासन बकाएदारों से बकाए की वसूली राजस्व की तरह करेगा। उन्होंने कहा कि आरसी के बाद भी टैक्स न जमा करने पर संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed