फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दर्शनार्थियों से भरी बोलरो ट्रक से भिड़ी, छह घायल

दर्शनार्थियों से भरी बोलरो ट्रक से भिड़ी, छह घायल

Mon, 22 Apr 2019 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
दर्शनार्थियों से भरी बोलरो ट्रक से भिड़ी, छह घायल

विज्ञापन
औराई। मिर्जापुर के विजयपुर स्थित शीतला धाम से दर्शन कर रहे लौट रहे दर्शनार्थियों से भरी बोलरो सोमवार को औराई क्षेत्र के सहसेपुर में एक ट्रक से भिड़ गई। इसमें बोलरो सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को भदोही नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।

औराई के उगापुर निवासी जिला जायसवाल परिवार के 10 लोगों के साथ बोलेरो से विजयपुर के शीतला धाम दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय सहसेपुर के समीप पहुंचते ही एक ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार आधा दर्जन लोग घायल हो गए। इनमें सरिता (40) पत्नी जिला जायसवाल, रेनू (35) पत्नी संतोष, संतोष (38), जिला जायसवाल (49) और सुजीत जायसवाल (12) पुत्र जिला जायसवाल शामिल रहे। आनन- फानन में सभी को एंबुलेंस से भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। खबर मिलते ही परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ट्रक को अपने कब्जे में लेकर जांच कर रही है। बोलेरो में सवार पांच अन्य लोगों को मामूली चोट लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed