{"_id":"5c9a759bbdec2213f754f15a","slug":"61553626523-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी को लेकर चिंतित हुआ परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी की शादी को लेकर चिंतित हुआ परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरी। थानाक्षेत्र के गोहिलांव गांव में सोमवार की रात में सड़क दुर्घटना में बालक समेत दो लोगों की मौत के बाद परिवार गमजदा हैं। रजईपुर निवासी छन्नू लाल पटेल मुन्ना की मौत से परिवार पर मानो गमों का पहाड़ टूट पड़ा। बेटी की शादी की तैयारी के बीच घटना से हर कोई गमजदा है।
गोहिलांव में सोमवार की रात करीब आठ बजे कार की चपेट में आने से ज्ञानपुर के सरपतहां गांव निवासी पांच वर्षीय खुशहाल और रजईपुर के मुन्ना पटेल की मौत हो गई। खुशहाल की मौत से जहां घर का चिराग बुझ गया, वहीं मुन्ना के जाने से परिवार का सहारा छिन गया। मंगलवार को भी मृतकों के घर संवेदना व्यक्त करने वालों की भीड़ लगी रही। मृतक मुन्ना गोहिलांव बाजार में सब्जी खरीदने के लिए गया था। पत्नी मीना देवी को बच्चों के भविष्य की चिंता सता रही है। बताया जा रहा है कि पड़ी पुत्री मीनू की शादी की इन दिनों तैयारी चल रही थी, लेकिन खुशियां आने से पहले ही हर कोई गम में डूब गया। हर किसी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। पांच भाइयों में चौथे नंबर के छन्नूलाल खेती से ही परिजनों का पालन -पोषण करते थे।
कार चालक पर मुकदमा, भेजा जेल
चौरी। थानाक्षेत्र के गोहिलांव गांव में सोमवार की रात कार की चपेट में आने से दो लोगों की मौत के बाद पुलिस ने कार चालक रोहित तिवारी निवासी झौंवा पर मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ के बाद मंगलवार को उसे जेल भेजा गया। मृतक मुन्ना पटेल के भाई रामशृंगार पटेल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।