फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अगलगी की घटनाओं से बढ़ीं मुश्किलें

अगलगी की घटनाओं से बढ़ीं मुश्किलें

Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
अगलगी की घटनाओं से बढ़ीं मुश्किलें

विज्ञापन
सुरियावां। अभोली विकासखंड के नागमलपुर गांव में शनिवार को गेहूं की खड़ी फसल में आग लगने से सात बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल कर राख हो गई। दोपहर में अचानक आग लगने से नागमलपुर गांव में हड़कंप मच गया। नागमलपुर सहित आसपास के गांवों के करीब पांच सौ से अधिक की संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने नजदीक के दो पंपिंग सेटों से पानी लाकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने के आधे घंटे बाद दमकल के पहुंचने के पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।

नागमलपुर गांव के किसान राकेश दूबे और उमाशंकर दूबे की पूरी गेहूं की फसल लगभग छह बीघे जलकर राख हो गई। गांव के ही ओंकारनाथ तिवारी की एक बीघे से अधिक गेहूं की फसल जल गई। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। आशंका जताई जा रही है कि किसी के बीड़ी सिगरेट पीकर फेंकने से आग लगी होगी। ग्रामीणों ने पीड़ित किसानों को प्रशासन से मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed