फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सिलेंडर के डिलेवरी वाहन से युवक की मौत

सिलेंडर के डिलेवरी वाहन से युवक की मौत

Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर के डिलेवरी वाहन से युवक की मौत

विज्ञापन
ज्ञानपुुर। क्षेत्र के सिंहपुर गांव में शुक्रवार को गैस सिलिंडर के डिलीवरी वाहन के धक्के से इंटरमीडिएट के छात्र की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। छात्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।

सिंहपुर गांव निवासी हर्ष पांडेय (18) पुत्र राजकुमार पांडेय गोपीगंज स्थित एक विद्यालय में इंटर का छात्र था। शुक्रवार को वह घर के पास गोपीगंज-ज्ञानपुर रोड पार कर रहा था। ज्ञानपुर की ओर से जा रही तेज रफ्तार सिलिंडर के डिलीवरी वाहन ने उसे धक्का मार दिया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। हर्ष के पिता घोसिया स्थित एक आभूषण की दुकान पर काम कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उसकी मौत के बाद से उसकी मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed