{"_id":"5cdf0063bdec22076f5111ff","slug":"31558118499-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक के किनारे मिली विवाहिता की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रेलवे ट्रैक के किनारे मिली विवाहिता की लाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुर्गागंज। सरायकंसराय रेलवे स्टेशन की पूर्वी केबिन के समीप शुक्रवार को एक विवाहिता की लाश मिलने के बाद सनसनी फैल गई। रामनगर गांव निवासी विवाहिता के गले और शरीर पर धारदार हथियार से हमले के निशान दिखने के कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्गागंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव निवासी रुचि पांडेय (23) पुत्री कृष्ण कुमार की शादी चार वर्ष पूर्व जौनपुर जिले के सुजानगंज थाना क्षेत्र के आजो गांव निवासी विवेक मिश्रा के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। इन दिनों वह अपने मायके में ही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को सुबह नौ बजे के आसपास मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकली थी। थोड़ी देर बाद घर से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर सराय कंसराय रेलवे स्टेशन के पूर्वी केविन के पास रहस्यमय परिस्थितियों में उसकी लाश मिली। शव देख कर ग्रामीणों में खलबली मच गई। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि उसके शरीर पर चाकू से कई बार वार किया गया है। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। विवाहिता किन परिस्थितियों में वहां पहुंची, यह कोई नहीं जानता। घर वाले इस मसले पर कोई बात नहीं कर पा रहे थे। माना जा रहा है कि उसके मोबाइल के कॉल डिटेल से वारदात में ठोस कांक्रीट मिल सकता है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इस संबंध में कुछ कहा जा सकता है।