फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   टेंट हाउस से सामान ले जा रहा युवक पकड़ाया

टेंट हाउस से सामान ले जा रहा युवक पकड़ाया

Sat, 02 Sep 2017 12:43 AM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
टेंट हाउस से सामान ले जा रहा युवक पकड़ाया
मोढ़। सुरियावां थानाक्षेत्र के कस्तूरीपुर बाजार में बृहस्पतिवार को रात आठ बजे एक टेंट हाउस से सामान लेकर जा रहे एक युवक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। हुआ यूं कि रात आठ बजे बाइक से दो युवक टेंट हाउस पर पहुंचे। युवकों ने कहा कि खंडवा गांव में कार्यक्रम चल रहा है वहां जनरेटर और साउंड मशीन चाहिए। टेंट हाउस पर कार्य करने वाले युवक ने एक मैजिक मालवाहक मंगाकर सामान लदवा दिया। बाइक सवार सामान लेकर दूसरी तरफ जाने लगे तो उसे शक हुआ। टेंट हाउस कर्मी ने कई लोगों को फोन कर बुलाया और एक युवक को डंगहर गांव के समीप पकड़ लिया। पुलिस उनको थाने लेकर गई। उसका नाम गोविंदा निवासी भटेवरा बताया गया। युवक से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed