{"_id":"5c0d6406bdec2241c54d17f5","slug":"21544381446-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दलित उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज
Updated Mon, 10 Dec 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भदोही (ब्यूरो)। कोतवाली अंतर्गत उमरी गांव में रविवार को पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में एक ही पक्ष की दो महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर मौके पर पहुंची डायल-100 की पुलिस ने घायलों को महाराजा बलवंत सिंह राजकीय अस्पताल मे उपचार कराया। इस संबंध में एक पक्ष की तहरीर पर दलित उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत किया गया है। घायल सुभावती (35) ने बताया कि सोमवार को एक पक्ष की बकरी दूसरे पक्ष के खेत में चली गई थी, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। बात इतनी बढ़ गई कि मारपीट शुरू हो गई। इसमें रामगेना (27) पत्नी सुबेदार गौतम और सुभावती (35) पत्नी धर्मेंद्र गौतम घायल हो गए।