फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
टैंकर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड पर कठौता मोड़ के पास शनिवार शाम को टैंकर और बाइक की टक्कर में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल पति को अस्पताल में भर्ती कराया।

गोपीगंज थाना क्षेत्र के तिलंगा खलिया गांव निवासी तौलन प्रसाद अपनी पत्नी जड़ावती देवी (46) को बाइक पर बिठाकर अपने घर जा रहा था। कठौता मोड़ के पास इंडियन आयल के टैंकर से टकरा गया। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जड़ावती देवी को मृत घोषित कर दिया। कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डा. नीलम मिश्रा मौके पर पहुंचकर घायलों को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed