फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   24 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

24 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
24 गोवंश बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन

ऊंज। हाईवे पर गोवंश की तस्करी थम नहीं रही है। शनिवार भोर में चेकिंग के दौरान ऊंज पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया। वध के लिए जा रहे ट्रक और बोलेरो से 24 मवेशी बरामद किए। दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

जीटी रोड पर पशु तस्करी के रोकथाम के लिए भले ही पुलिस तमाम दावा करे, लेकिन अब भी गोवंश की तस्करी जारी है। क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर यादवेंद्र के नेतृत्व में ऊंज थाने के उप निरीक्षक धर्मेेद्र कुमार, वीरेंद्र प्रताप सिंह ने मुखबिर की सूचना पर थाने के समीप पुलिस ने घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस ने ट्रकऔर बोलेरो को रोककर तलाशी ली। पुलिस की तलाशी देख दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन बोलेरो चालक संतोष कुमार सरोज पुत्र श्रीराम सरोज निवासी प्रतापपुरकलां थाना फूलपुर प्रयागराज और केशव कुमार पुत्र रामदास निवासी मढ़या इटवा को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed