फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   फूंका आजम खां का पुतला

फूंका आजम खां का पुतला

Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
फूंका आजम खां का पुतला
आजम खां का पुतला फूंका
भदोही। भारतीय सेना पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के विरोध में भगवा रक्षा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रविवार की शाम अजीमुल्लाह चौराहे पर सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व नगर विकास मंत्री आजम खां का पुतला फूंका और गुस्से का इजहार किया। वाहिनी कार्यकर्ताओं का कहना था कि एक ओर सेना के जवान देश की सरहदों की निगहबानी कर रहें, दूसरी ओर उन्हें खिलाफ अभद्र टिप्पणी भी की जा रही है, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

शाम पांच बजे वाहिनी के दो दर्जन कार्यकर्ता आजम खां का पुतला लेकर चौराहे पर पहुंचे। मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पुतले में आग लगाई। इस दौरान विचार व्यक्त करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष सनील कुमार बरनवाल ने कहा कि भारतीय सेना के जवान अपनी जान हथेली पर रखकर सरहद पर दुश्मन राष्ट्रों की सेना के क्रियाकलापों पर नजर बनाए रखे हुए हैं। प्रत्येक भारतीय को सेना को वह सम्मान देना होगा, जिसके वे हकदार हैं। जो सम्मान नहीं देंगे, उनके लिए हिंदुस्तान में कोई जगह नहीं। वक्ताओं ने कहा कि देश का अन्न खाकर अपने ही देश के विरुद्ध टिप्पणी करना निंदनीय है और इसके लिए आजम खां के खिलाफ मुकदमा चलाने की मांग की गई। पुतला दहन में नगर अध्यक्ष अभिषेक गुप्ता, शुभम गुप्ता, गोलू यादव, विष्णु विश्वकर्मा, दीपक यादव, बीरम यादव, दीपक सेठ, अजीत यादव, गोविंद शर्मा, सूरज कश्यप, अमित सिंह, रोहित यादव, इंद्रजीत, अनुराग गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed