{"_id":"5c4f5412bdec22077e435cc2","slug":"191548702738-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैन बसेरे के विरोध में जड़ा ताला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रैन बसेरे के विरोध में जड़ा ताला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज। नगर स्थित रैन बसेरे को अवैध बता उसमें मजदूरों के रुकने के विरोध में कांग्रेस नेता और सभासद ने टूयूबवेल में ताला जड़ दिया। इस दौरान अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर घंटेभर तक धरना प्रदर्शन किया।
नगर के वार्ड नंबर 12 के टूयूबवेल नंबर दो पर रैन बसेरा बनाया गया है। इसमें इन दिनों बड़ी संख्या में लेबर रूक रहे हैं। कांग्रेस नेता माबूद खान और सभासद बस्सर बेगम ने रैन बसेरे को अवैध बताते हुए लेबरों के रुकने पर आपत्ति जताई। इसके विरोध में ट्यूबवेल में ताला जड़कर घंटेभर बाहर बैठकर धरना दिया। वहीं नगर में सड़क, नाली, प्रकाश और जर्जर तार की समस्या पर रोष जताया। कहा पालिका प्रशासन नलकूप पर अवैध रूप से रैन बसेरा बना करके उसे मजदूरों का ठिकाना बना दिया है। धरना प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे ईओ अवधेश कुमार भारती ने समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद पांच सूत्री मांगों को सौंपते हुए धरना समाप्त किया। इस मौके पर नरेंद्र दुबे, रमाकांत गुप्त, पप्पू, महताब आलम, मोहम्मद नईम, मोहम्मद इसराइल, मोहम्मद उमर, मुस्तफा अंसारी, मोहम्मद सोनू, इकबाल अहमद, हाजी कसौवर ,इसरार मेहताब, सलीम, फिरोज अली आदि रहे।