{"_id":"5c339890bdec22569d466f05","slug":"191546885264-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार को पिकअप ने रौंदा, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग स्थित धूरीपुर गांव के पास सोमवार को पिकअप वाहन के धक्के से बाइक सवार प्रॉपर्टी डीलर की मौत हो गई। वह गोपीगंज सीएचसी की एक स्वास्थ्यकर्मी का पति बताया गया है। घटनास्थल पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
क्षेत्र के पूरेटीका गांव निवासी रंजीत कुमार (32) प्रापर्टी डीलिंग का काम करता था। सोमवार सुबह वह बाइक से कहीं साइड देेखने जा रहा था। धूरीपुर पहुंचा ही था कि एक कार ने उसे धक्का मार दिया। इससे वह सड़क पर गिर गया। इसी दौरान वह वहां से गुजर रही तेज रफ्तार पिकअप वाहन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौेके पर ही मौत हो गई। आरोपी पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। प्रापर्टी डीलर की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रंजीत का भाई सुजीत कुमार गोपीगंज सीएचसी में फार्मासिस्ट और बहन सीमा देवी एएनएम के पद पर तैनात हैं। वहीं उसकी पत्नी रीना देवी भी सरकारी अस्पताल में एएनएम पद पर तैनात हैं। रंजीत की मौत से उनकी पत्नी समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो बच्चे हैं।