{"_id":"59f235964f1c1baf678b7b4c","slug":"191509045654-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरियावां नगर पंचायत के बड़े बाबू की सिर कूंचकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुरियावां नगर पंचायत के बड़े बाबू की सिर कूंचकर हत्या
Updated Fri, 27 Oct 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
सिर कूंचकर हत्या
मोढ़ (भदोही)।
सुरियावां नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। बृहस्पतिवार को उनका शव मोढ़ क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में सुनसान स्थान पर एक खेत में मिला। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की।
कोइरौना थानाक्षेत्र के बनकट गांव निवासी यशोदानंद मिश्रा (58) सुरियावां नगर पंचायत में बड़े बाबू के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि अगले वर्ष मार्च में उन्हें सेवानिवृत्त होना था।
बृहस्पतिवार को मोढ़ क्षेत्र के बलभद्रपुर गांव में औंधे मुंह पड़ा उनका शव देखकर ग्रामीण चौंक गए। सिर पर गंभीर चोट लगी थी और मुंह और आंख पर गमछा बांधा गया था। जानकारी मिलने के बाद भदोही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधीक्षक सचिंद्र पटेल ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन
शव देखने से पता चलता है कि रॉड और पत्थर से सिर कूंचकर हत्या की गई है। घटनास्थल से तकरीबन ढाई किलोमीटर दूर डंगहर गांव में उनकी बाइक खड़ी मिली। उसमें चाबी भी लगी थी। डंगहर गांव में लोलारख चौबे के यहां यशोदानंद की ससुराल है। जबकि जहां लाश मिली है बलभद्रपुर गांव में उनके पुत्र की शादी हुई है।
अब वह किन परिस्थितियों में बलभद्रपुर गांव पहुंचे, इसका खुलासा नहीं हो सका है। मृतक को छह पुत्र और एक पुत्री है। एक लड़के की शादी होनी है। पुलिस कप्तान ने कहा कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।