{"_id":"59ab02f24f1c1b0a278b4f22","slug":"191504379634-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजली की चपेट में आने से युवक की मौत
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औराई (भदोही)।
थाना क्षेत्र के उपरौठ गांव निवासी संतोष शर्मा 35 वर्ष की शुक्रवार रात लगभग 11 बजे करेंट लगने से मौत हो गई। युवक अपने घर पर ही बिजली का तार जोड़ रहा था।
बिजली से झुलसे युवक को तत्काल उसकी पत्नी पड़ोसी की बाइक पर बैठाकर सीएचसी औराई ले गई, जहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। ज्ञात हो कि संतोष शर्मा शुक्रवार को दिन में अपने नए कमरे के उपलक्ष्य में पूजापाठ किया था। देर रात नए क्वार्टर में बिजली का तार जोड़ रहा था। तार में स्पार्किंग होने से बिजली की चपेट में आ गया। इससे बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौत हो गई। संतोष औराई भदोही मार्ग पर एक दुकान में बाल बनाने का कार्य करता था। वह अपने पीछे दो पुत्री और एक पुत्र छोड़ गया है। अचानक हुई मौत से पत्नी निर्मला देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।