{"_id":"5991f66d4f1c1b11468b458b","slug":"191502738029-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार ट्रैक्टर अवैध बालू सीज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार ट्रैक्टर अवैध बालू सीज
Updated Tue, 15 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी (भदोही)।
कोइरौना पुलिस ने बीती रात अवैध बालू लदे चार ट्रैक्टरों को सीज किया है। कार्रवाई से बालू के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। सीज ट्रैक्टरों में दो एक ग्राम प्रधान का बताया जा रहा है। पुलिस और भी जांच कर रही है।
अवैध खनन पर जब से प्रशासनिक सख्ती हुई है, तब तक बालू का अवैध खनन और कारोबार बढ़ गया था। महज दो हजार रुपये प्रति ट्राली की बालू प्रशासनिक सख्ती के चलते छह हजार रुपये प्रति ट्राली बेची जा रही है। कोइरौना पुलिस ने बताया कि सूचना मिली थी कि कोइरौना थाना क्षेत्र के तुलसी पट्टी, भरद्वार, गंगापुर तलिया और चंदापुर से अवैध बालू का कारोबार हो रहा है। छापा मारकर चारों ट्रैक्टरों को मय बालू सीज कर दिया गया। पकड़े गए सभी ट्रैक्टर ऊंज क्षेत्र के गांवों में ले जाए जा रहे थे। थानाध्यक्ष वीके सिंह ने बताया कि उक्त चारों ट्राली बालू गोपीगंज थाना क्षेत्र से लाया जा रहा था। सूचना मिलने पर चारो ट्रैक्टरों को मय बालू सीज कर दिया गया है। साथ ही इस बाबत खनन विभाग को मेमो भी भेज दिया गया है। उल्लेखनीय है कि गत दिनों कोइरौना पुलिस ने दो ट्राली बालू सीज किया था। कार्रवाई से अवैध कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।