फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कुएं में कूदकर युवक ने दी जान,कोहराम

कुएं में कूदकर युवक ने दी जान,कोहराम

Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 May 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुएं में कूदकर युवक ने दी जान,कोहराम
वहिदानगर। कोइरौना थाना क्षेत्र के खेदौपुर गांव में बुधवार की रात 24 वर्षीय राहुल पांडेय नामक युवक ने कुएं में कूद कर जान दे दी। उसकी मौत हो जाने से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में घटना का कारण पारिवारिक कलह और मिर्गी की बीमारी बताई गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि खेदौपुर गांव निवासी अशोक पांडेय का पुत्र राहुल मिर्गी की बीमारी से ग्रसित था। परिजन उपचार आदि के नाम पर काफी हलकान हो चुके थे। बुधवार की रात लगभग 9.30 बजे राहुल ने बिना किसी को कुछ बताए ही घर के सामने स्थित पुराने एवं जर्जर कुएं के पास पहुंच कर उसमें छलांग लगा दी। कुएं में कूदने की भनक जैसे ही परिजनों को लगी तो वे घबराकर मौके पर पहुंच कर बचाव की व्यवस्था में लग गए, लेकिन कुआं पूरी तरह सूखा एवं पुराना होने के कारण जहरीली गैस की आशंकावश कोई कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटा सका। आस-पास के लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए पहले पानी से कुएं को भरवाने के बाद गोताखोरों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। इसके बाद पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। बृहस्पतिवार को सुबह सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखापढ़ी के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed