{"_id":"5cb7733abdec22146555a575","slug":"171555526458-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गिरफ्तार, गिरोह के राजफाश का दावा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्जनपदीय एटीएम चोर गिरफ्तार, गिरोह के राजफाश का दावा
सीतामढ़ी। एटीएम कार्ड बदल कर लोगों के बैंक खाते से रुपये साफ कर देने वाले अंतर्जनपदीय गिरोह का पर्दाफास करने में कोइरौना पुलिस को सफलता मिली है।
मंगलवार को कोइरौना बाजार के रइयापुर नहर के पुलिया से कोइरौना चौकी प्रभारी महेंद्र कुमार, उप निरीक्षक आद्या प्रसाद , हेड कांस्टेबल अमरदेव यादव ने गिरोह के शातिर चोर विपुल सिंह पुत्र स्व. नीबू सिंह निवासी बैरीपरवा नथईपुर थाना सुरियावां को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा, कारतूस और 21 सौ नकद बरामद किया गया है। जबकि गिरोह के दो अन्य सदस्यों को पुलिस तलाश रही है। बुधवार को कोइरौना थाना पर आयोजित प्रेसवार्ता में क्षेत्राधिकारी ज्ञानपुर कालू सिंह बताया कि इस गिरोह के लोग बैंकों के एटीएम के आस पास रहते हैं। मौका मिलते ही हाथ साफ कर देते हैं। उन्होंने बताया कि पहला मामला 18 फरवरी का है। जिसमें थानाक्षेत्र के शेरपुर गांव निवासी सहसराम शुक्ला के एटीएम से 15 हजार नकद के साथ गोपीगंज के एक ज्वेलर्स के यहां से 25 हजार की खरीदारी की गई थी। इसी तरह 15 अप्रैल को भी कोइरौना स्थित इंडिया वन एटीएम से रैयापुर निवासी शिवराम को चकमा देकर एटीएम बदल कर 20 हजार रुपये उड़ा दिया। 16 अप्रैल को अभियुक्त विपुल सिंह एटीएम कार्ड बदलने के फिराक में रइयापुर नहर पुलिया पर साथियों का इंतजार कर रहा था, लेकिन उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।