फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   सड़क हादसे में कालीन बुनकर की मौत, छह घायल

सड़क हादसे में कालीन बुनकर की मौत, छह घायल

Sun, 22 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Sun, 22 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में कालीन बुनकर की मौत, छह घायल
गोपीगंज (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों पर दीपावली के दिन सड़क दुर्घटनाओं में एक बुनकर की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। बुनकर की मौत के बाद नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। इससे दोनों लेन पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पुलिस के समझाने पर एक घंटे बाद जाम समाप्त हुआ, तब स्थिति सामान्य हुई।

सोनभद्र के भूइया दुद्धी निवासी बिंदू राम गोपपुर गांव में कालीन बुनाई का काम करता था। सुबह अपने एक साथी के साथ कुछ काम से मोड़ पर आया था। सड़क पार करते समय वाराणसी से इलाहाबाद की ओर जा रही कार की टक्कर से उछलकर कार के शीशे पर जा गिरा। चालक के अचानक कार रोकने पर वह सड़क पर गिर गया। चालक हड़बड़ी में उसके ऊपर कार चढ़ा दिया। इससे उसकी मौत हो गई। चालक कार छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज लोगों ने जीटी रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम समाप्त कराया और कार को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया। इसी तरह, दीपावली के दिन रात में जीटी रोड गोपीगंज पड़ाव पर टेंपो के धक्के से चुड़िहारी मोहाल गोपीगंज निवासी समावर घायल हो गया। इसी तरह, शुक्रवार को ही जीटी रोड अमवां के समीप कार के धक्के से अनिल कुमार घायल हो गया। हीराचक डेहरिया गांव निवासी अनिल बाइक से जा रहा था। कार की टक्कर से गिरकर घायल हो गया। टीकापुर गांव निवासी राजेंद्र बाइक से गिरकर घायल हो गया। ज्ञानपुर- गोपीगज मार्ग के थानीपुर के पास शनिवार को बाइक सवार राजू मोदनवाल निवासी ज्ञानपुर घायल हो गया। बाइक से गोपीगंज जाते समय अचानक सामने साड़ आ गया। साड़ से भिड़ने से गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य दुर्घटना में प्रेमचंद निवासी ऊंज घायल हो गया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अनिल और राजू को जिला चिकित्सालय ज्ञानपुर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed