फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या, सनसनी

विज्ञापन
जंगीगंज। कोईरौना थाना क्षेत्र के इनारगांव में शुक्रवार रात कमरे में सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से हंसिया और फावड़ा बरामद किया। बेटी अनीता की तहरीर पर पुलिस ने पड़ोस के एक युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
इनारगांव निवासी गलगल यादव के चार पुत्रों में सबसे बड़े जीत नारायर्ण उ्फ जीतू ऑटो रिक्शा चलाकर जीवन यापन करता था। शुक्रवार शाम को खाना खाकर वह कमरे में सोने चला गया। उसकी एक बेटी और बूढ़ी मां सामने के दालान में सोने चली गई। देर रात धारदार हथियार से उसके सिर पर हमला कर हत्या कर दी गई। सुबह करीब छह बजे उसकी नातिन सपना चाय लेकर कमरे में गई तो तब उसने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ा था। यह देखकर वह बदहवाश हो गई और शोरगुल मचाने लगी। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर कोइरौना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके से हंसिया, फावड़ा जैसे उपकरण को बरामद किए। घटना से गांव में खलबली मच गई है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। जीत नारायण को तीन बेटिया हैं। इनमें दो की शादी हो चुकी है, जबकि अनीता उसकी तीसरी बेटी है। कुछ साल पहले जीत नारायण ने दूसरी शादी की थी, लेकिन दूसरी पत्नी ने कुछ महीने में ही उसे छोड़ दिया। जीत नारायण की बेटी अनीता ने पड़ोसी विनोद कुमार के खिलाफ नामजद तहरीर दी। उसका कहना था कि शाम को उसके पिता पड़ोसी विनोद के ही साथ थे। हालांकि हत्या करने की वजह के बारे में वह स्प्ष्ट कुछ नहीं बता पाई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। ज्ञानपुर सीओ यादवेंद्र ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed