{"_id":"5d0693298ebc3e431f38b236","slug":"156071196511-bhadohi-news19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सात वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में अया। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पीड़िता को मेडिकल मुआयना के लिए भेजा गया।
मासूम पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया है कि कोतवाली में दी तहरीर के अनुसार रविवार की रात जब परिवार के लोग गांव में ही आयोजित एक वैवाहिक समारोह में गए थे उस दौरान सात साल की बच्ची घर के बाहर सोई थी। उसी दौरान मौके का फायदा उठाते हुए रिश्ते में चचेरा भाई घर में घुसकर मासूम के साथ मुंह काला किया। शादी समारोह से लौटने के बाद जब पीड़िता ने आपबीती बताई तो लोग अवाक रह गए। तत्काल 100 नंबर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी समेत मासूम और परिजनों को कोतवाली ले आया गया। जहां पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ 375, 452 3/4 पास्को एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।