{"_id":"5cfea784bdec2207237e44c9","slug":"156019289114-bhadohi-news165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दहेज लोभियों ने विवाहिता को घर से निकाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालानगर। औराई थाना क्षेत्र के भमौरा गांव निवासी विवाहिता सैकुन्निशा पत्नी मो. रफीक ने दहेज लोभियों की प्रताड़ना से आजिज आकर गोपीगंज नगर निवासी भाजपा नेत्री सपना दुबे के आवास पर पहुंच सोमवार को न्याय की गुहार लगाई। जहां नेत्री ने हरसंभव न्याय मिलने का ढांढस बंधाते हुए मामला उच्चाधिकारियों तक पहुंचा दिया।
सैकुन्निशा का आरोप है कि तीन वर्ष पूर्व शादी हुई थी और उसे एक नौ माह का पुत्र है। शादी के बाद से ही पति, ससुर, सास, देवर, ननद और पति के मामा दहेज की मांग करते हुए कमरे में बंद कर मारते-पीटते रहते हैं। न तो उसे सही ढंग से खाना दिया जाता है और न ही कपड़ा। आरोप है कि गत चार दिन पूर्व उस पर जानलेवा हमला कर मिट्टी का तेल छिड़क जलाने का प्रयास किया गया। शोरगुल मचाने पर पड़ोसियों के पहुंचने पर जान बच पाई। पति की घर की दहलीज न लांघने की धमकी पर वह कई दिनों से पड़ोसियों के घर रह रही थी। बार-बार महिला थाने से भी न्याय की गुहार लगाई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। विवाहिता का आरोप है कि उसके पिता सहाबुद्दीन निवासी भिउरा-रामपुर जौनपुर को धमकी दी जाती है। दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे गंभीर रूप से मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया गया है।