फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   कुल्हाड़ी के हमले से पिता-पुत्र की हालत चिंताजनक

कुल्हाड़ी के हमले से पिता-पुत्र की हालत चिंताजनक

Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
कुल्हाड़ी के हमले से पिता-पुत्र की हालत चिंताजनक
सुरियावां। थाना क्षेत्र के मऊरामशाला गांव में रविवार को आम तोड़ने के विवाद में एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। जिससे पिता- पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मऊरामशाला गांव निवासी घिनहू तिवारी और सुभाष तिवारी के बीच आम तोड़ने को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा था। मामला अभी ठंडा नहीं हुआ था कि रविवार की सुबह एक पक्ष से अनुराग तिवारी (30) आम को तोड़ने पहुंच गए। उसी बीच विपक्षी सुभाष तिवारी, अंकित व विशाल ने मौके पर पहुंच आम तोड़ने से मना किया। न मानने पर अनुराग के सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर घायल करने जानकारी जैसे परिजनों को हुई वह भी मौके पर पहुंच बीचबचाव करने लगे। तब तक अनुराग के पिता घिनूह की जमकर पिटाई कर देने से वह भी गंभीर रूप से घायल हो उठे। मामला थाना पहुंचने पर पुलिस ने घायलों का उपचार सीएचसी में कराया गया। चोट की अधिकता के कारण दोनों की हालत नाजुक बनी रही।दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जो भी दोषी होगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed