फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दवा की दुकान के खिलाफ परिवाद दाखिल

दवा की दुकान के खिलाफ परिवाद दाखिल

Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
दवा की दुकान के खिलाफ परिवाद दाखिल
भदोही। जनपद में नकली दवाएं बेचने वालों के खिलाफ प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इस क्रम में ड्रग इंस्पेक्टर अमित कुमार बंसल द्वारा नईबाजार के एक दवा विक्रेता के विरुद्ध मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में धारा 18 बटे 27 के अंतर्गत परिवाद दाखिल किया गया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया कि गत जनवरी में नईबाजार के दुकानदार सुनील कुमार गुप्ता के यहां छापा मार कर कुछ दवाएं जब्त की गई थीं। लैब में दवाओं के नकली होने की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद परिवाद दर्ज कराया गया है। बताया कि अगले कुछ दिनों कुछ और दवा दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर ने बताया शासन द्वारा कुछ दवाओं को स्पूरियस औषधि की श्रेणी में रखा गया है। इसके तहत इन दवाओं की बिक्री अवैध है और कानूनन जुर्म भी। बताया कि इसी वर्ष 29 जनवरी को नईबाजार के सुनील कुमार गुप्ता के दुकान चौधरी मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स में मारे गए छापे में जांच के लिए दवाओं के नमूने लिए गए थे। जांच आख्या में स्पष्ट हो गया है कि दुकान में शासन द्वारा स्पूरियस औषधि श्रेणी में रखे दवाएं बेची जा रही थी। बताया कि जांच रिपोर्ट में पाया गया कि दवाओं पर लिखे निर्माता कंपनी के नाम और पता कहीं हैं ही नहीं। दुकानदार द्वारा आपूर्तिकर्ता का पता भी गलत पाया गया। इसके बाद विस्तृत जांच के बाद सीजेएम न्यायालय ज्ञानपर में मंगलवार को परिवाद दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

बताया कि जनपद में नकली दवाओं कं धंधे का यह पहला मामला है जिसमे मुकदमा पंजीकृत किया गया है। चार और दुकानदारों के नमूनों की जांच प्रक्रिया में है। विस्तृत रिपोर्ट आने के बाद इनके विरुद्ध भी न्यायालय में परिवाद दाखिल कर दिया जाएगा। बताया कि संभव है कि अगले दो सप्ताह में कुछ और कार्रवाई हो। ड्रग विभाग की इस कार्रवाई से नगर के दुकानदारों में खलबली मच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed