फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   युवक के पास से संदिग्ध चीज बरामद

युवक के पास से संदिग्ध चीज बरामद

Sat, 18 May 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
युवक के पास से संदिग्ध चीज बरामद
चौरी। दानूपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की शाम पुलिस ने एक युवक के पास से संदिग्ध वस्तु बरामद की। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। युवक के पास से बोरे में विस्फोटक मिलने की बात सामने आई है, जबकि पुलिस पटाखा होने की बात कह रही है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर चौरी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को दानूपट्टी गांव से एक युवक को विस्फोटक सामग्री के साथ हिरासत में लिया। युवक के पास एक बोरे में विस्फोटक सामग्री होने की बात कही जा रही थी, लेकिन पुलिस उसे पटाखा बता रही है। मामला जो भी हो, लेकिन पुलिस दूसरे दिन भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई से बचती रही। कुछ दिनों पहले ही रोटहा विस्फोट में 12 लोगों की मौत की घटना सामने आने के बाद भी पुलिस अब तक चेत नहीं पाई है। बोरे में विस्फोटक सामग्री हो या फिर पटाखा, लेकिन दूसरे दिन भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई न होना चर्चा का विषय बन रहा। सूत्रों की मानें तो पुलिस मामले में युवक से पूछताछ कर रही है। प्रकरण में कुछ और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं। शायद यही वजह है कि पुलिस खुलासे से बच रही है। सीओ औराई यादवेंद्र यादव ने कहा कि चेकिंग के दौरान पटाखा बरामद हुआ है। युवक से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed