फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   बरातियों से भरी बस में उतरा करंट, तीन बराती झुलसे

बरातियों से भरी बस में उतरा करंट, तीन बराती झुलसे

Sun, 25 Nov 2018 12:03 AM IST
Updated Sun, 25 Nov 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
बरातियों से भरी बस में उतरा करंट, तीन बराती झुलसे
गोपीगंज। नगर के पूरे गुलाब मोहल्ले में स्थित पानी की टंकी के पास शुक्रवार की रात बारातियों से भरी बस में करेंट उतरने से तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए है। करेंट उतरने की घटना से घबराकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। संयोग से बिजली का तार टूटने से बिजली आपूूर्ति बंद हो गई, वरना कोई भी दुघर्टना होती है। हालांकि बस में सवार बराती बच गए, लेकिन स्थानीय तीन लोग झुलस गए।
विज्ञापन

नगर के पूरे गुलाब मोहल्ले के वार्ड संख्या 12 निवासी सलीम दाऊ के लड़के की शुक्रवार को शादी थी। बारात सोनभद्र के रेनूकूट गई हुई थी। विवाह संपन्न होने के बाद देर रात बारात घर वापस आ रही थी। नगर में स्थित पानी की टंकी के समीप चालक की लापरवाही से बस के ऊपर रखे बक्से और आलमारी में बिजली का तार फंस गया। इससे बस में करंट उतरने से अफरा तफरी मच गई। संयोग से बस में बिजली के झटके से तार और पोल तो टूट गया। लेकिन तेज स्पार्किंग के कारण लोग घबराकर इधर उधर भागने लगे। हादसे में तीन नागरिक अमन (16), बच्चा (18) और आजाद अली (30) करेंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को स्थानीय निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं गांव की अभी तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed