फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   महाराजगंज में बवाल

महाराजगंज में बवाल

Sun, 04 Nov 2018 12:20 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
महाराजगंज में बवाल

विज्ञापन
महाराजगंज। पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुई मारपीट के बाद भारी बवाल हो गया। दोनों तरफ से जमकर ईंट-पत्थर चले। इसमें सात लोग घायल हो गए। पुलिस पर भी उपद्रवियों ने पथराव कर उनकी दो बाइक क्षतिग्रस्त कर दी। मौके पर भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी तैनाती की गई। इसके बाद हालात काबू में आए। इससे महाराजगंज बाजार पुलिस छावनी में तब्दील नजर आया।
31 अक्तूबर रात महाराजगंज बाजार में दो व्यापारियों के बीच पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। एक पक्ष ने रात में ही कुछ अराजक तत्वों को बुलाकर मारपीट की। दोनों पक्षों ने रात में थाने जाकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। मामले की जांच चल ही रही थी कि शनिवार सुबह कुछ लोग संतोष अग्रहरी के घर में घुस गए और मारपीट शुरू कर दी, जिसमें सुजाता (35) पत्नी संतोष और मोहित (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए और ईंट-पत्थर चलने लगे। इसमें बेवी (40), संतोष अग्रहरी (40), कपिल (22), गुलाब अग्रहरी (70) और राहुल (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

बीचबचाव में आई पुलिस को भी उपद्रियों ने नहीं छोड़ा। पुलिस की बाइक तोड़ दी। पुलिस पर पथराव भी किया। सूचना पाकर सीओ औराई रामकरण दल-बल के साथ मौके पर पहुंच गए। हालात बिगड़ते देख मौके पर आसपास के कई थानों की पुलिस और पीएसी को बुला लिया गया। भारी पुलिस बल देख पथराव कर रहे उपद्रवी शांत हो गए। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई घरों में दबिश दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। बताया जाता है कि 31 अक्तूबर को बाजार का एक व्यक्ति शराब के नशे में धुत होकर गुलाब अग्रहरी की दुकान में आया और वाद-विवाद करने लगा। लोगों ने समझाया तो हाथापाई शुरू हो गई। इसके बाद नशे में धुत व्यक्ति ने अपने साथियों को बुलाकर मारपीट शुरू कर दी। शोर शराबा सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद बुलाए गए लोग वहां से भाग खड़े हुए। इसके दो दिन बाद शनिवार को सुबह कुछ लोग फिर संतोष के घर में घुस गए। आरोप है कि वहां उसकी पत्नी सुजाता के साथ बदसलूकी की और मारा पीटा। इसके अलावा मोहित की बेरहमी से पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग लामबंद हो गए और ईंट-पत्थर चलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




बवाल के विरोध में बंद रहा बाजार
महाराजगंज। महाराजगंज बाजार में शनिवार को दो व्यापारियों के बीच हुई मारपीट के बाद बढ़े बवाल से नाराज दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। बाजार की तमाम दुकानें बंद रहीं। व्यापारियों ने बवाल के लिए पुलिस प्रशासन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि पहले ही तहरीर देकर माहौल बिगड़ने की आशंका जताई गई थी, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। तहरीर पर भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। पूरा बाजार बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तमाम बाहरी लोगों को चाय-पान के लिए भी परेशान होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed