फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

Sat, 09 Mar 2019 11:40 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

विज्ञापन
भदोही। कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर रोड स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय के सामने शनिवार को छुट्टा पशु से टकराकर असंतुलित स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवक की मौत हो गई। स्कूटी पर सवार एक अन्य युवक घायल हो गया। घायल का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी होने पर मृतक के घर कोहराम मच गया।

बाजार सरदार खां के मोजम्मिल का पुत्र आकिब सुबह 11.30 बजे सर्विस कराने गया था। उसके साथ मलिकाना मोहल्ले के शेखू का पुत्र अर्शी भी था, जो घायल हो गया। उसने बताया कि उनके सामने अचानक एक छुट्टा पशु आने से स्कूटी चला रहा आकिब असंतुलित हो गया और ब्रेक लगने से स्कूटी पलट गई, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि वहां जुटे लोग तत्काल उसे राजकीय एमबीएस अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां से एक निजी अस्पताल भी ले गए जहां मृत घोषित कर दिया गया। घटना सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। लोग बड़ी संख्या में लोग घर पर जमा हो गए। लोगों ने बताया कि आकिब मूलत: प्रयागराज का निवासी है। वर्षों से उसका परिवार भदोही में ही रह रहा है। पिता मोजम्मिल चौरी रोड पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत करते हैं। जिन्हें फालिस मार देने से बेकार हैं। घर वालों ने बताया कि आकिब गुजरात में काम करता है, उसी ने घर परिवार संभाला हुआ है। शनिवार को ही उसके गुजरात लौटने का टिकट भी था। लेकिन, उसकी मौत से घर वालों के झकझोर कर रख दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed