{"_id":"59fcbcd84f1c1b60678b9023","slug":"131509735640-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र की पिटाई करने में प्रिंसिपल पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्र की पिटाई करने में प्रिंसिपल पर केस
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतामढ़ी। कोइरौना थानाक्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्र की पिटाई करना वहां के हेडमास्टर को भारी पड़ गया। अभिभावक की तहरीर पर शुक्रवार को पुलिस ने हेडमाीस्टर के खिलाफ एससी-एसटी का केस दर्ज किया है। पुलिस की कार्रवाई से शिक्षकों में खलबली मच गई है।
कोइरौना क्षेत्र के भीखीपुर गांव निवासी राकेश गौतम का 11 वर्षीय पुत्र शुभम गांव के प्राथमिक विद्यालय में पढ़ता है। आरोप है कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रेमकुमार तिवारी 28 अक्टूबर को शुभम के घर गए और उसके मां रीता देवी से कहा कि तुम्हारा लड़का स्कूल क्यों नहीं आता। इसे पढ़ने के लिए ले जाने आया हूं। जब शुभम स्कूल जाने के लिए नहीं माना, तो हेडमास्टर ने दो तीन थप्पड़ मारकर उसे बाइक पर बैठा लिया और जबरदस्ती स्कूल लेकर चले गए। स्कूल में भी वह रोता रहा।
इससे गुस्साए हेडमास्टर ने उसकी डंडे से पिटाई कर दी। पिटाई देख उसी विद्यालय में पढ़ रही शुभम की बहन शिवकुमारी ने विरोध किया तो उसे भी प्रिंसिपल ने फटकार लगाई। यह आरोप लगाते हुए शुभम की मां रीता देवी ने कोइरौना थाने में तहरीर दी थी। प्राथमिक छानबीन और मेडिकल मुआयना के बाद पुलिस ने दलित उत्पीड़न और बाल उत्पीड़न के आरोप में धारा 323, 504, 31(10) एससी-एसटी एक्ट, 18/23 जेजे एक्ट के तहत प्रधानाध्यापक पर मुकदमा दर्ज कर लिया। इस संबंध में सीओ रामकरन ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।