फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 11 घायल

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 11 घायल

Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, 11 घायल
चौरी (भदोही)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के दरुनहा गांव में रविवार को जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच संघर्ष हुआ। दोनों तरफ से लाठी डंडे और ईट पत्थर का प्रयोग किया गया। इसमें करीब 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का प्राथमिक उपचार कराया। दोनों पक्ष के 12 लोगों के खिलाफ बलवा समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आठ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

रविवार को दरुनहां गांव निवासी दशरथ चौहान सरकार से मिले अपने प्रधानमंत्री आवास का निर्माण करा रहे थे। जमीन को लेकर गांव के ही माता प्रसाद आदि ने विरोध किया। इसे लेकर दोनो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चलने लगे। मारपीट में दोनों तरफ से दर्जनभर लोग घायल हो गए। एक पक्ष से दशरथ चौहान (50), रमाशंकर (60) महेश (35), मंजू देवी (30), कोमल (42), शैलेश (38) घायल हो गए जबकि दूसरे पक्ष से माता प्रसाद (60), विमलेश (45), रवि (25), संजय (40) समेत पांच लोग घायल हो गए। गांव के कुछ लोगों ने मारपीट की खबर पुलिस को दे दी। जानकारी होते ही चौरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। थानाध्यक्ष संजय उपाध्याय ने बताया कि दोनों तरफ के 12 लोगों के खिलाफ बलवा सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिसिया कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई है। क्षेत्राधिकारी बीके सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है। माहौल खराब करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed