{"_id":"59c167b24f1c1b2f688b54de","slug":"131505847218-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ही रात तीन घरों में सेंध लगाकर हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एक ही रात तीन घरों में सेंध लगाकर हजारों की चोरी
Updated Wed, 20 Sep 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोढ़ (भदोही)। भदोही कोतवाली क्षेत्र के दो गांवों में सोमवार की रात चोरों ने तीन घरों में सेंध लगाकर हजारों के आभूषण, कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। सुबह चोरी की खबर मिलने पर परिवार के लोग अवाक रह गए। शिकायत पर पुलिस ने मौका-मुआयना किया। चोरी की घटनाओं से लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की गई।
बरमोहनी गांव निवासी पारसनाथ पाल का परिवार प्रतिदिन की तरह सोमवार को खाना आदि खाकर सो गया। देर रात आए चोरों ने मकान के पिछले हिस्से में सेंध लगाकर घर में घुस गए और एक सोने की चेन, दो अंगूठी, दो झुमके, दो चांदी की पाजेब, तीन जोड़ी पायल, तीन सोने के लॉकेट और 22 हजार 500 नकद उठा ले गए। सुबह परिवार के लोगों ने घर में सेंध देखा तो उनके होश उड़ गए। परिवारवालों के मुताबिक, करीब दो लाख से अधिक की चोरी हुई। खेत में टूटा हुआ बक्सा मिला। उसी गांव के बलराम यादव के घर में भी चोरों ने सेंध लगाई, लेकिन वह भूसे का घर निकला, जिससे गृहस्वामी को आर्थिक नुकसान नहीं उठाना पड़ा। चकगोसाईं गांव में भी सोमवार की रात चोरों ने रमाकांत यादव के घर में सेंध लगाकर दो पेटी उठा ले गए। पीड़ितों की शिकायत पर मोढ़ चौकी पुलिस ने घटनास्थलों का जायजा लिया। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रात्रि में पुलिस गश्त नहीं करती, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। पुलिस अधीक्षक से मांग की कि सीमावर्ती इलाकों में पुलिस का गश्त बढ़ाया जाए। सीओ भदोही परमहंस मिश्र ने कहा कि चौकी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।