{"_id":"5c9a7748bdec2214516f4e2c","slug":"121553626952-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से छिनैती की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से छिनैती की घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक एवं पर्यटनस्थली सीतामढ़ी में मंगलवार शाम साढ़े छह बजे गाजियाबाद की ज्योति शर्मा नामक महिला श्रद्धालु उचक्कागिरी का शिकार हो गई। मंदिर मार्ग पर एक वाहन स्टैंड के पास लबे सड़क पर खड़ी महिला के हाथ से उसका एंड्रायड फोन एक उचक्का छीन कर भाग गया। उसके शोर मचाने पर लोगों ने दौड़ाया, लेकिन वह भागने में सफल रहा पीड़िता ने बताया कि मोबाइल छीनने वाले कि उम्र 15 वर्ष के आसपास थी।
बता दें कि धार्मिक एवं पर्यटन स्थल में इन दिनों श्रद्धालुओं और सैलानियों के साथ चोरी और उचक्कागिरी की घटनाएं आम होती जा रही हैं। धार्मिक स्थली में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं और सैलानियों की सुरक्षा के लिए सीतामढ़ी मंदिर गेट पर ही पुलिस चौकी की स्थापना की गई, लेकिन आए दिन हो रही घटनाओं से जहां धार्मिक स्थली की साख पर आंच आने लगा है। वहीं पुलिस पर से भी लोगो का भरोसा उठता जा रहा है। बाहर से आने वाले कई श्रद्धालु और पर्यटक उचक्कागिरी और छिनैती के शिकार हो चुके हैं। सैलानियों के साथ आए दिन हो चोरी और उचक्कागिरी से क्षेत्र का नाम भी बदनाम होने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ऐसे सरारती तत्वों और पुलिस अंकुश नही लगाती तो सैलानियों और श्रद्धालुओं का आना ही बंद हो जाएगा।