फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   झाड़ी में मिला कालीन बुनकर का क्षत-विक्षत शव

झाड़ी में मिला कालीन बुनकर का क्षत-विक्षत शव

Wed, 13 Mar 2019 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:35 PM IST
विज्ञापन
झाड़ी में मिला कालीन बुनकर का क्षत-विक्षत शव

विज्ञापन
गोपीगंज। थानाक्षेत्र के जोहरपुर गांव निवासी कालीन बुनकर की प्रयागराज स्थित हंडिया के पास की एक झाड़ी में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर बुधवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और थोड़ी दूरी पर खड़ी एक बाइक को अपने कब्जे में ले लिया।

जोहरपुर गांव निवासी श्याम बिहारी यादव (38) मंगलवार की शाम को अपने भाई संजय की बाइक लेकर सीतामढ़ी की ओर गए थे। देर रात तक उनके घर न पहुंचने पर परिवार के लोग फोन करने लगे। फोन नहीं लगने पर अनहोनी की आशंका पर सभी लोग अपने सगे-संबंधियों से जानकारी करने लगे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। रातभर खोजबीन चलती रही। सुबह शव का पता चलने पर परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में हंडिया पुलिस ने बताया कि रामनगर के कुछ ग्रामीण सुबह शौच के लिए गए थे। क्षत-विक्षत हाल में लावारिस शव देखकर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और बाइक को कब्जे में ले लिया। शव की पहचान बाइक के आधार पर की गई। बता दें की स्व. नंदलाल यादव के आठ बेटों में श्याम बिहारी छठें नंबर के थे। वह गोपीगंज में कालीन बुनाई का काम करते थे। मृतक का एक बेटा राहुल और तीन बेटी पूनम, आशु, शिवानी हैं। उनकी पत्नी श्याम कुमारी समेत बच्चों को रो-रोकर बुरा हाल है। मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed