{"_id":"5c0d64c6bdec2241b842f13b","slug":"121544381638-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार की मौत, दो घायल
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लालानगर/गोपीगंज। इलाके में रविवार को हुईं दो सड़क दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी-प्रयागराज मार्ग पर गेराईं गांव के समीप बोलरो की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि बोलेरो सवार महंत और चालक घायल हो गए। वहीं जगन्नाथपुर गांव के समीप बोलरो के धक्के से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।
गोपीगंज थानाक्षेत्र के बेरासपुर गांव निवासी कपिल मुनि तिवारी (28) पुत्र तूफानी तिवारी रविवार को बाइक से जंगीगंज की तरफ जा रहे थे। गेराईं गांव के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने पीछे से धक्का मार दिया। इसके बाद बोलरो राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे निर्माण कार्य के गड्ढे में जाकर पलट गई। बाइक सवार ने हेलमेट नहीं पहना था। आनन-फानन में आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस के सहयोग से घायल बाइक सवार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने पर युवक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। बताया जाता है कि कपिल मुनी तिवारी दो भाइयों में बड़े थे और उसको दो छोटे-छोटे बेटे हैं। युवक घर पर ही रहकर खेती-किसानी का कार्य करते थे। वहीं बोलेरो पर सवार मध्य प्रदेश के कलमपुर मठ करेरा शिवपुरी निवासी महंत कैलाश पुरी (63) पुत्र श्री रघुनाथ पुरी और एमपी के बरौनी गोकटी निवासी बोलरो चालक सुरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे गोपीगंज कोतवाल शेषधर पांडेय और चौकी प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने चालक सहित बोलेरो को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिर्जापुर रोड पर जगन्नाथपुर गांव के समीप हुई दूसरी घटना में गोपीगंज थानाक्षेत्र के अलमऊ गांव निवासी अरविंद कुमार (35) बाइक से गोपीगंज बाजार जा रहे थे। मिर्जापुर मार्ग पर जगन्नाथ पुर गांव स्थित पेट्रोल पंप के समीप बोलरो ने धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें एंबुलेंस से गोपीगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया।