फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   तालाबों पर अवैध कब्जे पर शिकंजा, 24 को नोटिस

तालाबों पर अवैध कब्जे पर शिकंजा, 24 को नोटिस

Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
तालाबों पर अवैध कब्जे पर शिकंजा, 24 को नोटिस
ज्ञानपुर/चौरी। लंबे समय से तालाब और चारागाह की जमीन पर कब्जा जमाए भू-माफियाओं और कब्जाधारकों पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भदोही तहसील की ओर से चौरी के वेदमनपुर और कोल्हण गांव के 24 से अधिक लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का फरमान जारी किया गया, जबकि तीनों तहसीलों में यह आंकड़ा 150 से अधिक हो गया है। लेखपालों ने दोनों गांव में सर्वे किया तो कब्जाधारकों में खलबली मच गई। नोटिस में 15 से 20 दिन के अंदर कब्जा हटाने का निर्देश दिया गया है। जिले में राजस्व विभाग की कृपा से करीब 1200 बीघे से अधिक सरकारी, तालाब और चारागाह की जमीन पर भू-माफिया संग कब्जाधारक अतिक्रमण किए हैं। कुछ भूमाफिया राजस्व विभाग के सहयोग से सरकारी जमीन की नवैयत भी बदलवा दी है। शासन का डंडा पड़ा तो अधिकारी तेजी से कार्रवाई की कवायद में जुट गए हैं। भदोही, ज्ञानपुर और औराई तहसील में ऐसे लोगों को चिन्हित कर नोटिस जारी किया जा रहा है। चौरी इलाके के वेदमनपुर, कोल्हण और ज्ञानपुर के संसारापुर गांव में सप्ताह भर पूर्व तहसीलदार ने 24 लोगों को नोटिस जारी कर कब्जा हटाने का निर्देश दिया। नोटिस मिलने के बाद गांव में खलबली मच गई है। भदोही के अलावा ज्ञानपुर और औराई तहसील में भी 100 से अधिक अवैध कब्जाधारकों को नोटिस भेजी गई है। चौरी इलाके में तालाबों की जमीनों पर भू-माफिया ने कहीं अहाता बना लिया है तो कहीं पूरी बस्ती को आबाद करते हुए ऊंची इमारतें बनवा दी है। कई कालीन निर्यातक तो तालाबों पर पूरी कंपनी को बनवा लिए हैं। तहसीलदार भदोही रामजी ने बताया कि वाद बेदखली दर्ज कर सभी को नोटिस दिया गया है। अगर अतिक्रमण साबित होता है तो बेदखली का आदेश भी होगा। जिलाधिकारी विशाख जी ने कहा कि तालाबों, चारागाह और सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे को हटाना शासन की प्राथमिकता में है। तीनों एसडीएम और तहसीलदार को निर्देश दिया गया है कि ऐसे स्थान चिन्हित कर कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed