{"_id":"5babcf5f867a552c9418b3b0","slug":"111537986399-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति, देवर और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति, देवर और सास ससुर के खिलाफ मुकदमा
Updated Wed, 26 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने उसकी बेटी के पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दुष्कर्म और दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने 22 सितंबर को कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि इलाहाबाद जनपद के सराय ममरेज थाना क्षेत्र निवासी उसके दामाद के मुंबई चले जाने पर सास और ससुर की शह पर देवर ने एक साल तक उसकी बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे को गिरवा दिया। बेटी की तबीयत बिगड़ने पर मायके वालों को खबर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। महिला के मुताबिक तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो उसने महिला आयोग का दरवाजा खटखटाया। वहां से कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना का निर्देश मिला। इस पर बुधवार शाम पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। तहरीर में उसने बताया कि उसने अपनी बेटी का विवाह तीन वर्ष पूर्व इलाहाबाद जनपद में किया था। दहेज में नगदी, बाइक, आभूषण आदि के अलावा गृहस्थी के सामान दिए थे। एक साल के भीतर ही एक लाख रुपये लाने के लिए ससुराल वाले बेटी को प्रताड़ित करने लगे। इस बीच उसका पति उसे छोड़कर मुंबई चला गया तो सास और ससुर के उकसावे पर देवर ने उसके साथ पहली बार बलात्कार किया। इसके बाद वह एक वर्ष तक उसके साथ जबरन दुष्कर्म करता रहा। जब बेटी का गर्भ ठहर गया तो ससुराल वालों ने उसका आठ माह का गर्भपात करा दिया। इस दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर गत अगस्त में भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद मायके वालों को खबर की गई। मां ने तहरीर में यह भी आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसकी बेटी को इतना डरा धमका कर रखा था कि वह हम लोगों से कुछ भी बताने से कतराती रही। लेकिन, अस्पताल में बीमारी की हालत में उसने सारी बातें बताईं। कोतवाली प्रभारी नवीन कुमार तिवारी ने बताया कि लड़की के पति, देवर और उसके सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन