{"_id":"5ac7be874f1c1bda618b5e9b","slug":"111523039879-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप के धक्के से टूटा गेट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिकअप के धक्के से टूटा गेट
Updated Sat, 07 Apr 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी-इलाहाबाद रेल रूट के ककराहीं रेलवे क्रॉसिंग का गेट शुक्रवार को एक तेज रफ्तार पिकअप के धक्के से टूट गया। ट्रेन आने की सूचना के बाद गेटमैन बैरियर गिरा रहा था, उसी समय पिकअप निकलने लगा और गेट को तोड़ता हुआ भाग गया। संयोग वश ट्रेन थोड़ी दूर थी, नहीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
शुक्रवार को सुबह जब मंडुवाडीह से इलाहाबाद जाने वाली पैसेंजर ट्रेन गोपीगंज की ओर आ रही थी, क्रॉसिंग पर तैनात गेट मैन सिग्नल देकर गेट बंद कर रहा था। इसी समय मिर्जापुर की ओर से तेज रफ्तार में आ रहा पिकअप चालक गेट तोड़ते हुए निकल गया। संयोग था कि ट्रेन कुछ दूर पर थी वरना बड़ी घटना हो सकती थी। इसके बाद सतर्कता बरतते हुए दोनों तरफ के वाहनों को रोक कर पैसेंजर ट्रेन को कॉशन के सहारे चलाया गया। घटना के बाद अन्य ट्रेनों को भी कॉशन के सहारे चलाया गया। इससे गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर रुक-रुक कर जाम की स्थिति बन जा रही थी। इस मामले में रेलवे पुलिस ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
-