{"_id":"5a590fc84f1c1be3408b4881","slug":"111515786184-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार लिखी जायलो संग मनचला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
यूपी सरकार लिखी जायलो संग मनचला गिरफ्तार
Updated Sat, 13 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊंज। उत्तर प्रदेश सरकार लिखा वाहन लेकर कई गांवों में धौंस जमाने और महिलाओं-युवतियों के साथ छेड़खानी करने वाले आरोपी को शुक्रवार को सुबह ऊंज थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एक सप्ताह से गिरफ्तारी को लेकर भागदौड़ कर रही पुलिस ने सोबरी गांव से उसे पकड़ा। पुलिस ने जिस जायलो वाहन से उसे गिरफ्तार किया, उस पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ऊंज थानाक्षेत्र के सोबरी, कुरमैचा, सुभाषनगर समेत कई गांवों में सप्ताहभर से सदिंग्ध जायलो लेकर एक युवक घूूम रहा था। आरोप है कि वह राह चलती महिलाओं और लड़कियों पर अभद्र टिप्पणी और छींटाकशी भी करता था। जायलो पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने के कारण ग्रामीण उससे उलझ नहीं रहे थे। ऊंज पुलिस के संज्ञान में मामला आया तो ऊंज एसओ ने उसकी गिरफ्तारी करने के लिए छानबीन तेज कर दी। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को सुबह पुलिस ने सोबरी गांव से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि वह दीपक कुमार भारती पुत्र लालजी भारती निवासी काजीपुर हंडिया, इलाहाबाद है। पुलिस ने जायलो यूपी-70 सीएम 7012 को सीज कर दिया। पुलिस के मुताबिक पांच दिन पूर्व सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध जायलो इलाके में घूम रही है। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। जायलो कार के मालिक और आरोपी युवक का बायोडाटा निकाला जा रहा है।
विज्ञापन