{"_id":"5c0029b2bdec2241607115b3","slug":"101543514546-bhadohi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नीलगाय की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Fri, 30 Nov 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सुरियावां। भदोही- दुर्गागंज मार्ग के गौरा गांव के पास बृहस्पतिवार को शाम छह बजे नीलगाय की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों तेरहवीं की चिट्ठी पहुंचाने के लिए जा रहे थे। मृतक सरायहोला गांव का निवासी था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दुर्गागंज थानाक्षेत्र के आनंदडीह निवासी कन्हैया सिंह (22) सरायहोला गांव निवासी हीरा शर्मा (45) को बाइक पर बिठाकर तेरहवीं की चिट्टी बांटने के लिए गौरा गांव जा रहा था। भदोही- दुर्गागंज मार्ग पर गौरा गांव के पास पहुंचते ही अचानक सामने से नीलगाय आ गई। बाइक सवार उसी से टकराकर दूर फेंका गए। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस सीएचसी औराई लेकर गई। वहां चिकित्सकों ने हीरा शर्मा को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। बताया जाता है कि हीरा शर्मा का कन्हैया के घर आना-जाना था। बृहस्पतिवार को कन्हैया चिट्टी बांटने के लिए साथ चलने के लिए कहा और हीरा तैयार हो गया।